तेहरान: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर पलटवार किया है। ईरानी सेना के सीनियर कमांडर रियर एडमिरल हबीबोल्लाह सय्यारी ने कहा है कि अगर अमेरिकी नौसेना हमारे तटों पर उतरती है तो हम उनके लिए उस जगह को जहन्नुम बना देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि ईरान की जमीन पर कदम रखने वाला कोई भी दुश्मन ऐसे नर्क में जाएगा, जहां से उसका बचकर आना नामुमकिन होगा। ईरान की यह चेतावनी तब आई है, जब आज सुबह अमेरिका के हवाई हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि शांति समझौता अब खत्म हो चुका है।
ईरानी कमांडर ने क्या चेतावनी दी?
रियर एडमिरल सय्यारी ने कहा, हम ईरान के तटों को दुश्मन के लिए नर्क बना देंगे।” उन्होंने आहे कहा, “ईरान के तटों पर उतरने की कोशिश करने वाला कोई भी दुश्मन एक ऐसे नर्क में जाएगा जहां से कोई बच नहीं पाएगा।” रियर एडमिरल सय्यारी अभी ईरान की सेना में कोऑर्डिनेशन के लिए डिप्टी चीफ के तौर पर काम कर रहे हैं। 1974 में कमीशन हुए सय्यारी के लंबे करियर में ईरानी नौसेना की कमान संभालना और जनरल स्टाफ के एक्टिंग चीफ के तौर पर काम करना
अमेरिका ने ईरान में 80 जगहों पर किए हमले
अमेरिका ने मंगलवार को 80 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर सेंटकॉम के नए हवाई हमले शुरू किए। साथ ही, उसने अमेरिकी ट्रेजरी का वह महत्वपूर्ण लाइसेंस भी रद्द कर दिया, जिसके तहत तेहरान को तेल बेचने की अनुमति थी। यह कदम उस घटना के बाद दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिसमें आरोप है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया।










































