Varun Dhawan YRF Horror Movie: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। वह जल्द ही वायआरएफ की हॉरर मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
Varun Dhawan in YRF Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वरुण धवन ने बड़े पर्दे पर थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और सुपरनैचुरल, हर तरह की मूवी में किरदार निभाया है। वहीं अब वरुण धवन हॉरर फिल्म में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन वायआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में वरुण धवन का लीड रोल होने वाला है। खास बात तो यह है कि वरुण धवन की इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। मूवी 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘मुझे पता है क्या हुआ था’- Nana Patekar-Tanushree विवाद पर बोले महेश मांजरेकर
वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ ये दूसरी मूवी होने वाली है। वायआरएफ की पहली हॉरर फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करने वाले हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘रॉकेट बॉयज’ में अपने निर्देशन से लोगों का दिल जीता था। वहीं इस मूवी के साथ वह थिएट्रिकल फीचर फिल्म के डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। वरुण धवन की इस फिल्म के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। हालांकि हॉरर फिल्म के साथ वरुण धवन का नया अवतार भी देखने को मिलेगा। आदित्य चोपड़ा की दिशा-निर्देशन में बन रही इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगेVarun Dhawan in YRF Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वरुण धवन ने बड़े पर्दे पर थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और सुपरनैचुरल, हर तरह की मूवी में किरदार निभाया है। वहीं अब वरुण धवन हॉरर फिल्म में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन वायआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में वरुण धवन का लीड रोल होने वाला है। खास बात तो यह है कि वरुण धवन की इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। मूवी 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘मुझे पता है क्या हुआ था’- Nana Patekar-Tanushree विवाद पर बोले महेश मांजरेकर
वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ ये दूसरी मूवी होने वाली है। वायआरएफ की पहली हॉरर फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करने वाले हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘रॉकेट बॉयज’ में अपने निर्देशन से लोगों का दिल जीता था। वहीं इस मूवी के साथ वह थिएट्रिकल फीचर फिल्म के डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। वरुण धवन की इस फिल्म के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। हालांकि हॉरर फिल्म के साथ वरुण धवन का नया अवतार भी देखने को मिलेगा। आदित्य चोपड़ा की दिशा-निर्देशन में बन रही इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे
कब रिलीज होगी वरुण धवन की हॉरर फिल्म
वरुण धवन स्टारर यश राज फिल्म की पहली हॉरर मूवी 2028 में 31 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वरुण धवन इस मूवी से दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब होते हैं या नहीं। बता दें कि आखिरी बार वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।









































