Vi को बड़ा झटका! वोडाफोन-आइडिया छोड़ BSNL अपना रही सरकार, 4200 कर्मचारियों के सिम बदलने का आदेश

0

उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 4,200 कर्मचारियों के क्लोज्ड यूजर ग्रुप (CUG) मोबाइल कनेक्शन को Vodafone Idea (Vi) से हटाकर सरकारी कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) में ट्रांसफर कर रही है। बता दें कि CUG एक ऐसा ग्रुप या नेटवर्क है, जिसमें शामिल लोग आपस में जितनी चाहें उतनी बात करें, उनका कॉल चार्ज नहीं लगता। उदाहरण के लिए मान लीजिए एक कंपनी में 50 कर्मचारी हैं। कंपनी इन सभी को एक विशेष CUG प्लान के तहत मोबाइल सिम कार्ड देती है।

CNBC TV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसला लखनऊ सचिवालय के मुख्यालय के अलग-अलग प्रशासनिक विभागों के कर्मचारियों के लिए लिया गया है। इनमें एंट्री-लेवल के कंप्यूटर असिस्टेंट, रिव्यू ऑफिसर और सीनियर-लेवल के स्पेशल सेक्रेटरी शामिल हैं। रिपोर्ट में सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर का हवाला देते हुए बताया गया है कि सरकार ने सभी आधिकारिक CUG मोबाइल सेवाओं के लिए Vi की जगह BSNL को चुन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here