Meta एक नए AI पावर्ड पेंडेंट पर काम कर रहा है। खबरों के अनुसार मेटा के इस पेंडेंट को यूजर्स अपने गले में पहन सकते हैं या अपने कपड़ों पर लगा सकते हैं। ‘The Information’ द्वारा देखे गए एक इंटरनल मेमो के अनुसार, मेटा अगले एक साल में इस वियरेबल डिवाइस की टेस्टिंग शुरू करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट की मानें तो मोटा का यह आने वाला AI पेंडेंट, Limitless द्वारा डेवलप की गई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। बता दें कि लिमिटलेस एक AI डिवाइस स्टार्टअप है, जिसे मेटा ने 2025 के आखिर में एक्वायर यानी खरीद लिया था।
बातचीत को रिकॉर्ड कर सकता है डिवाइस
लिमिटलेस ने एक ऐसा वियरेबल AI पेंडेंट बनाया था, जो बातचीत को रिकॉर्ड और प्रोसेस कर सकता है। यूजर्स इस डिवाइस को अपनी शर्ट पर क्लिप कर सकते थे या इसे एक नेकलेस की तरह पहन सकते थे, जिससे AI असिस्टेंट बोली गई बातचीत को कैप्चर और ऑर्गनाइज कर पाता था। जब मेटा ने इस कंपनी को खरीदा था, तब उसने कहा था कि इस डील से हमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चलने वाले गैजेट्स जैसे स्मार्टवॉच या स्मार्ट चश्मे को तेजी से बनाने में मदद मिलेगी।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां एक ऐसे नए गैजेट या डिवाइस बनाने में लगी हुई हैं, जो पूरी तरह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर चलता हो और जिसे आम लोग मोबाइल या स्मार्टवॉच की तरह इस्तेमाल कर सकें।













































