Yami Gautam ने पति आदित्य धर संग छोड़ा मुंबई, हिमाचल प्रदेश में यहां बसाया नया घर, जानें वजह

0

Yami Gautam And Aditya Dhar Leave Mumbai: एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी लाइफ में बड़ा फैसला लिया है। आदित्य और यामी ने मुंबई छोड़ दिया और हिमाचल प्रदेश में रहने लगे हैं।Yami Gautam And Aditya Dhar Leave Mumbai: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल यामी गौतम (Yami Gautam) और फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। दोनों शादी के बाद भी कम ही साथ में नजर आते हैं, जिस वजह से फैंस के बीच दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें जानने के लिए एक्साइटमेंट बनी रहती हैं और अब कपल से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर और यामी गौतम ने मुंबई छोड़ दिया है और दोनों हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच बस गए हैंहिमाचल प्रदेश में बसे यामी-आदित्य

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई छोड़ दिया है और दोनों ही हमेशा हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं। दोनों अब सिर्फ काम के सिलसिले में मुंबई आते जाते रहेंगे। मुंबई में वह खार के एक अपार्टमेंट में रेंट पर रहते थे, लेकिन अब यामी और आदित्य सुकून के पल बिताने हिमाचल अपने घर जाएंगे। यामी गौतम हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका पूरा परिवार आज भी यहां पर रहता है। इसी वजह से एक्ट्रेस ने अपनों के बीच शांति से जिंदगी बिताने का फैसला किया है। दावा है कि यहां पर यामी का एक 100 साल पुराना हेरिटेज घर है, जिसे एक्ट्रेस ने 25 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। कपल अब इसी घर में रहने वाला है।आदित्य और यामी के लिए खास है घर

यामी और आदित्य ने साल 2021 के जून महीने में शादी रचाई थी और दिलचस्प बात ये है कि कपल ने इसी घर में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी। यामी और आदित्य ने महज अपने परिवारवालों के बीच इसी घर में सात फेरे लिए थे और अब कपल इसी घर में अपनी आगे की जिंदगी बताने वाला है। हालांकि, कपल ने अपने इस घर के किसी फाइव स्टार होटल में तब्दील नहीं किया है। यामी और आदित्य ने इस घर को सिंपल और नेचुरल ही रहने दिया, जिससे उसकी खूबसूरती और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here