अडोरी रोड की गोलाई में अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल:चालक घायल

0

बालाघाट। मलाजखंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरी के झूराटोला के पास अडोरी रोड पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक घायल हो गया। घायल दौलत सिंह पिता रमेश सिंह तुमरासी 33 वर्ष ग्राम गंजेसर्रा, थाना मलाजखंड निवासी बताये गए है। जिसे बैठली से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौलत सिंह अपने परिवार के साथ खेती-किसानी करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया गया है कि 22 अक्टूबर की सुबह दौलत सिंह किसी काम से मोटरसाइकिल से ग्राम पाथरी आया था। काम पूरा करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर गंजेसर्रा लौट रहा था।इसी दौरान ग्राम पाथरी के झूराटोला के पास अडोरी रोड की गोलाई में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई.जिससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल दौलत सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैठली में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here