अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी? ICU में रहने और घर लौटने की मुश्किलें बताईं तो घबराए फैंस- आप ठीक तो हैं?

0

एक तरफ ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की तैयारियां जोरों पर हैं, जो 10 अगस्त से शुरू हो रहा है, और दूसरी ओर होस्ट अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई है। हालांकि, अमिताभ बच्चन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं, पर उन्होंने अब सर्जरी के बारे में बताया है। लेकिन किस कारण सर्जरी करनी पड़ी और क्या दिक्कत हुई, यह मेगास्टार ने अभी भी नहीं बताया है। अमिताभ बच्चन की सर्जरी की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। वैसे अमिताभ बच्चन ने यह भी क्लियर नहीं किया है कि सर्जरी उनकी हुई है या फिर किसी और की, क्योंकि सर्जरी वाला ब्लॉग अमिताभ ने सोमवार को लिखा है और एक दिन पहले ही वह ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिले थे।

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया पोस्ट अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी कराने से लेकर ICU में समय बिताने और घर लौटने में आने वाली चुनौतियों के बारे में लिखा है। इससे फैंस परेशान हो गए हैं।अमिताभ बच्चन ने सर्जरी और ICU में रहने को लेकर लिखा पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘अस्पताल में सर्जरी और फिर ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहा। डिस्चार्ज हो गया और अब घर वापसी। घर वापसी का यह समय सबसे मुश्किल दौर होता है, शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है, यह आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here