अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता तैयार, बस ट्रंप की ‘हां’ का इंतजार, खुलेगा होर्मुज

0

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर सहमति बन गई है। यह दावा अमेरिकी मीडिया Axios ने अपनी रिपोर्ट में किया है। उसने कहा है कि यह सहमति अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत करने वालों ने बनाई है। इसका मकसद सीजफायर को आगे बढ़ाना और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत शुरू करना है। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इसे अपनी आखिरी मंज़ूरी नहीं दी है। यह बात अमेरिका के दो अधिकारियों और मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल एक क्षेत्रीय सूत्र ने बताई है।

कहां अटकी है ईरान-अमेरिका डील

रिपोर्ट में लिखा है कि इस MoU पर दस्तखत होना, जंग शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक कामयाबी होगी। लेकिन, एक ऐसा आखिरी समझौता, जो ट्रंप की न्यूक्लियर से जुड़ी मांगों को पूरा करे, उसके लिए अभी और भी गहन बातचीत की जरूरत होगी। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक इस समझौते की ज्यादातर शर्तें तय हो चुकी थीं, लेकिन दोनों पक्षों को अभी भी अपने बड़े नेताओं से मंजूरी लेनी बाकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here