आज राहुल गांधी को कहां रोकेगी दिल्ली पुलिस, स्थान हो गया तय! खरगे के लंच पर Moet पहुंचे विपक्षी सांसद

0

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं।Rahul Gandhi News: विपक्षी सांसद आज एक बार फिर से दिल्ली की सड़कों पर उतरने वाले हैं। विपक्षी ’इंडिया’ गठबंधन के नेता निर्वाचन आयोग के मामले पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए मार्च कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे दिन गुरुवार को ’इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को दोपहर का भोज दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस भोज के बाद विपक्षी नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट की ओर मार्च कर सकते हैं। इस मार्च का नेतृत्व भी राहुल गांधी करेंगे और राहुल गांधी बीच प्रदर्शन में चौंकाने वाला फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं, जिसका ताजा उदाहरण आकाशवाणी के अंदर प्रदर्शन भी है। इसलिए राहुल गांधी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी प्लान तैयार कर लिया है।राहुल गांधी को कहां रोकेगी दिल्ली पुलिस?

दिल्ली पुलिस आज नई दिल्ली इलाके में राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं रोकेगी। अगर वह Moet रेस्टोरेंट से निकाल कर मिंटू रोड की तरफ जाते हैं तो सिर्फ इन्हें दीनदयाल उपाध्याय मार्ग जहां पर बीजेपी हेड क्वार्टर है उसे रोड से पहले ब्लॉक किया जाएगा। राजघाट जाने वाले पूरे रास्ते पर कांग्रेस और उनके साथी दलों के नेताओ को नही रोक जाएगा।राजघाट जाने की है तैयारी

विपक्षी सांसद और गठबंधन के अन्य नेताओं कनॉट प्लेस स्थित ’मोएट्स’ रेस्तरां में भोज के लिए एकत्र हो चुके हैं। भोज के दौरान निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे और आगे की रणनीति पर विपक्षी दलों के सांसदों के बीच चर्चा होने की संभावना है। दोपहर के भोजन के बाद विपक्षी नेता राजघाट की ओर मार्च कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने की भी संभावना है।

बुधवार को क्या हुआ था?

इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को जनपथ स्थित ’सागर रत्ना’ रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था। इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था। समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) का कोई प्रतिनिधि बुधवार के भोज में शामिल नहीं हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि दोपहर के भोज का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई, इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके।

’इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर मार्च को रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here