आधा इंसान आधा जानवर, चीन ने बना दिया अनोखा रोबोट, जानें करेगा कैसे-कैसे काम?

0

 क्या आपने ऐसी साइंस फिक्शन फिल्में देखी हैं जिनमें आधे इंसान और आधे जानवर जैसे किरदार होते हैं? वैसे ही रोबोट अब आपको असल दुनिया में देखने को मिल सकते हैं। दरअसल शंघाई के वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC) 2026 में रन रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने आधे इंसान और आधे जानवर जैसा रोबोट पेश किया है। इसे सेंटॉर कहते हैं यानी कि इंसानी घोड़े जैसा दिखने वाली मशीन।

यह पहियों और पैरों की मदद से उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने की क्षमता रखता है। इसे खास तौर पर आग बुझाने, मुश्किल आपदाओं में काम करने और औद्योगिक निरीक्षण जैसे खतरनाक कामों को करने के लिए तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here