Wife Donated Kidney: जबलपुर में करवा चौथ पर एक पत्नी का बड़ा त्याग देखने को मिला है। रश्मि गुप्ता ने अपने पति को किडनी देकर नई जिंदगी दी है। साथ ही अस्पताल में ही उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा है। पूजा के बाद पति का चेहरा छलनी से देखा है।जबलपुर: आईसीयू के बेड पर लेटे पति के लिए पत्नी ने अस्पताल में करवा चौथा का व्रत रखा था। पूजा के बाद छलनी से उनका चेहरा देखा। यह तस्वीर मध्य प्रदेश के जबलपुर की है। जहां किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दीपक गुप्ता भर्ती हैं। दीपक गुप्ता को किडनी उनकी पत्नी ने ही डोनेट किया है।पत्नी ने दिया है सबसे बड़ा तोहफा
दरअसल, करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली रश्मि गुप्ता ने अपने पति को नई जिंदगी दी है। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले दो साल से उनका डायलिसिस करवाया जा रहा था। डॉक्टरों ने कहा दिया था कि किडनी ही ट्रांसप्लांट करना होगा।
पत्नी ने दिया किडनी
अपने पति दीपक गुप्ता की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी रश्मि गुप्ता ही आगे आईं। उन्होंने पति को किडनी देने का फैसला किया है। इसके लिए 25 अक्टूबर का दिन चुना गया था। इसके लिए दोनों 24 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। तमाम मेडिकल प्रक्रियाओं के बाद 25 अक्टूबर को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है
सफल रहा किडनी ट्रांसप्लांट
पति का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। ऑपरेशन के बाद वह ठीक हैं। अस्पताल के आईसीयू में ही उन्हें रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही है। उनका किडनी अब अच्छे से काम कर रहा है। साथ ही तबीयत में भी सुधार हो रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने किया व्रत का इंतजाम
किडनी देने के बाद पत्नी की स्थिति भी अभी कमजोर है। करवा चौथ व्रत की व्यस्था अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया गया था। पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने अस्पताल में ही व्रत रखा। व्हीलचेयर से उन्हें पूजा के लिए लाया गया था।छलनी से देखा अपने पति
पत्नी ने अस्पताल में पूजा के बाद पति को छलनी से देखने के लिए आईसीयू के बाहर पहुंची। बेड पर लेटे पति को उन्होंने छलनी से देखा है। वहां मौजूद अस्पतालकर्मियों के लिए यह भावुक कर देने वाला पल था। साथ ही लोग पत्नी के त्याग की तारीफ कर रहे थे।
दोनों का रहा उपवास
हलांकि यह भी एक संयोग था कि पति-पत्नी को अभी कुछ खाना नहीं था। रश्मि गुप्ता ने कहा कि यह संयोग ही है कि करवा चौथ पर हम पति-पत्नी दोनों ही पहली बार एक साथ उपवास रखे हैं। उन्हें एक नई जिंदगी मिली है।










































