करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज, यूजर्स बोले- थोड़ी तो शर्म करो

0

Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ के मौके पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान खान-ऐश्वर्या राय के ‘हम दिल दे चुके सनम’ से जुड़ी तस्वीर शेयर की, जिसे देख लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ की धूम बीते दिन भारत के कई राज्यों में देखने को मिली। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स में भी करवा चौथ के त्योहार पर उत्साह नजर आया। कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। करवा चौथ के इस खास मौके पर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम भंसाली प्रोडक्शन्स ने एक पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। लोगों ने इस पोस्ट के लिए टीम को लताड़ना भी शुरू कर दिया। दरअसल, करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ‘हम दिल दे चुके सनम’ से जुड़ी तस्वीरें साझा कींसंजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने करवा चौथ पर सबको शुभकामनाएं भी दीं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ये फोटो ‘हम दिल दे चुके सनम’ के करवा चौथ सेलिब्रेशन की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या राय का किरदार यानी नंदिनी, समीर यानी सलमान खान की बाहों में नजर आया। पोस्ट को शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन्स ने कैप्शन में लिखा, “कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना। करवा चौथ की शुभकामनाएं।” संजय लीला भंसाली की टीम ने इस पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को टैग भी किया। इस पोस्ट को देख कई यूजर्स ने खिल्ली उड़ाई और टीम की हिम्मत पर हैरानी जताई।भंसाली प्रोडक्शन्स की करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “संजय लीला भंसाली आग से खेल रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “उन्हें टैग करना अपने आप में ही खतरनाक है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ये तस्वीरें दिखाकर ये साबित क्या करना चाहते हो।” चौथे यूजर ने लिखा, “हिम्मत तो देखो।” पांचवे यूजर ने लिखा, “संजय काका थोड़ी तो शर्म करो।” एक यूजर ने कमेंट पर चुटकी लेते हुए लिखा, “जले में नमक छिड़कने का काम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here