कुल्हाडी डंडे से जानलेवा हमले के तीनों आरोपी गिरफ्तार

0

वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रजेगाँव में हुए कुल्हाड़ी डंडे से जानलेवा हमले की वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफ लता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के रिमांड पर आरोपी प्रकाश खैरवार सहित अन्य फ रार दो हमलावर पंकज नगपुरे ,अनिल खरे तीनो को अदालत में पेश किया हैं।

यह था मामला

१ अगस्त की रात लगभग ९.३० बजे ग्राम रजेगाँव निवासी बस्तन लिल्हारे ३६ वर्ष अपने दो साथियों के साथ बरबसपुर सत्संग से घर लौट रहे थे । तभी गाँव के ही पंकज नगपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खैरवार ने पुरानी रंजिश में दुर्गा चौक पर बस्तन को रोककर गालियाँ दीं और जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अनिल खरे ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जबकि अन्य दो ने लाठियों से हमला किया। सिर, हाथ, पैर और कमर पर गंभीर घाव होने के कारण घायल को बालाघाट से नागपुर रिफर किया गया है जहाँ उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। ग्राम रजेगाँव निवासी फ रियादी रमेश नगपुरे ५५ वर्ष की शिकायत पर वारासिवनी पुलिस ने गाँव के ही तीन आरोपी पंकज नगपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा २९६ बी, १०९,१२६,३५१,३ और ३/५ के तहत अपराध क्रमांक ३८७/२६ दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसमें ६ अगस्त को पुलिस ने सबसे पहले आरोपी प्रकाश खैरवार को गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से अदालत ने पूछताछ के लिए १ दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। फि र ७ अगस्त को आरोपी प्रकाश से मिली जानकारी और पुलिस की मुस्तैदी के आधार पर फ रार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों पंकज नगपुरे और अनिल खरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारासिवनी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें वारासिवनी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here