: ‘कृष्णावतारम्’ ने चौंकाया, ‘राजा श‍िवाजी’ की 10वें दिन धूम, ‘भूत बंगला’ और Dhurandhar 2 की छलांग

0

बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार का दिन हिंदी फिल्‍मों के लिए शानदार रहा। एक बार फिर जहां रितेश देशमुख की ‘राजा श‍िवाजी’ ने रिलीज के 10वें दिन सबसे अध‍िक कमाई की है, वहीं इसने अपने दूसरे वीकेंड में जबरदस्‍त ₹15.60 करोड़ की कमाई कर बता दिया है कि यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीकेंड में दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ है। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी और इसने 24 दिनों में ₹38.85 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है। लेकिन सबसे दिलचस्‍प ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ है। इसकी कमाई में पहले दिन के मुकाबले रविवार को 8 गुना बढ़ोतरी हुई है। जबकि नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ भी करोड़ से अध‍िक कमाई करने में सफल रही है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब OTT पर रिलीज से पहले अपने आख‍िरी दौर में है। 53वें दिन इसे भी वीकेंड का फायदा मिला है और एक बार कमाई करोड़ तक पहुंची है।

सिनेमाघरों में इस वक्‍त हिंदी की 6 फिल्‍में मौजूद हैं। इनमें बीते शुक्रवार को रिलीज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्‍टर नहीं हूं‘ भी है। हालांकि, अफसोस कि बात है कि विदेशी फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल्‍स में कई अवॉर्ड जीतने के बावजूद, यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई है। अपने पहले वीकेंड में यह ड्रामा फिल्‍म महज ₹14 लाख का नेट कलेक्‍शन कर पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here