खतरों के खिलाड़ी में एंट्री करेंगी ये पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

0

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी को लेकर इस समय काफी बज बना हुआ है। इस बार शो में कौन-कौन खिलाड़ी स्टंट करते देखने को मिलेंगे, इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस शो में एक नए सेलेब के शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 में अब तक कई स्टार्स के शामिल होने के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से कई स्टार्स ने खुद कंफर्म भी कर दिया है कि वे खतरों के खिलाड़ी 13 में एंट्री करने जा रहे हैं।

शो में एंट्री लेंगी ये इंफ्लुएंसर

सोशल मीडिया की एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड मूव्स से चर्चा में बनी रहने वालीं अंजलि अरोड़ा का नाम खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने के लिए सामने आया है। अंजलि बीते साल कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने फिनाले तक का सफर तय किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here