सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल में परिवर्तन की करी मांग
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी के ग्रामीणों के द्वारा ११ अगस्त को जनपद सीईओ गायत्री सारथी एवं तहसीलदार तीरथप्रसाद अक्षरिया को ज्ञापन सौंपकर खैरलांजी में राज्य वित्त योजना के तहत स्वीकृत २५ लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल में तत्काल परिवर्तन करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खैरलॉजी के द्वारा राज्य वित्त योजना से २५ लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तहसील कार्यालय के बाजू में करवाया जा रहा है। जबकि पूर्व से ही तहसील कार्यालय के बाजू में और निर्माण स्थल से लगकर एक सामुदायिक भवन बना हुआ है जो देखरेख के अभाव में वर्तमान मेें जर्जर हालत में पहुंच चुका है। हम उक्त सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन करवाना चाहते है ताकि सामुदायिक भवन का सदुपयोग हो सके। किंतु वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा मनमाने ढंग से एक सामुदायिक भवन के बाजू में ही दुसरा सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे ग्राम में आक्रोश का माहौल निर्मित हो रहा है अगर उक्त सामुदायिक भवन के लिए स्थल परिवर्तित नही किया तो मजबूरन हमें आंदोलन की राह पकडना होगा जिसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार जवाबदार रहेंगा। हमारी मांग हैं की सामुदायिक भवन के निर्माण का स्थल परिवर्तन करवाकर उपयुक्त स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जाये। ग्रामीण सुरेश दमाहे ने बताया की हमने आज ज्ञापन दिया है कि यह जो सामुदायिक भवन बन रहा है उसके पास में मॉयल का ५० लाख रुपए के लागत से बना सामुदायिक भवन है। जो वर्ष २०२२ में बना था यह पंचायत को सुपुर्द हो गया है परंतु पंचायत ने आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही इसकी उपयोगिता देखने में मिली। उसके बाद अभी नया सामुदायिक भवन इसी के बाजू में बनाना ठीक नहीं है जबकि गांव के अंदर और भी जगह है। हमें इस निर्माण से नहीं स्थान से समस्या है तहसील परिसर है शासकीय कार्यालय आगे आएंगे तो वहां कहां बनेंगे यहां पर बाजार भी भरता है यह सब प्रभावित होगा। इसलिए ग्राम के दूसरे स्थान पर बनाना चाहिए ताकि उपयोगिता देखने मिले। हमें यह लग रहा है शासकीय राशि का बंदर बाट करने यहां पर यह बना रहे हैं।
इनका कहना है
ग्रामीणों ने तहसील परिसर में बना रहे सामुदायिक भवन के खिलाफ में ज्ञापन दिया है। वह चाहते हैं कि इसका स्थान परिवर्तित हो भविष्य में यहां पर भी शासकीय भवन बनने की उन्हें संभावना लग रही है। यह ज्ञापन उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
तीरथ प्रसाद अक्षरिया तहसीलदार खैरलांजी
बाइट सुरेश दमाहे ग्रामीण
तीरथ प्रसाद अक्षरिया तहसीलदार खैरलांजी










































