ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की फांसी लगाने से मौत

0

बालाघाट/ ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मगरदर्रा के तुमडीटोला में इसी ग्राम के एक व्यक्ति हरिचंद पिता बाड़ूलाल कटरे 35 वर्ष की आम के बगीचे में फांसी लगाने से मौत हो गई। इस व्यक्ति के द्वारा बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है ग्रामीण पुलिस ने इस इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र कटरे खेती किसानी करता था। जिसके परिवार में पत्नी दो बच्चे माता-पिता की अलावा अन्य लोग भी है। बताया गया है कि हरिश्चंद्र शराब पीने का आदी था और वह बीमारी से परेशान रहता था। 29 अगस्त को ही हरिचंद की बहने रक्षाबंधन का पर्व मना कर अपने ससुराल गई थी। रात में हरिचंद ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और सो गया था। 30 अगस्त को सुबह 4:00 हरिचंद अपने बिस्तर में नहीं था। परिजनों ने गांव मोहल्ले में तलाश किया किंतु वह नहीं मिला इसके बाद परिजनों ने हरिचंद की गांव के बाहर तलाश करते रहे इसी दौरान गांव के पटेल के बगीचे में आम के पेड़ में हरिचंद फांसी पर लटका हुआ देखे। हरिचंद ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी रिपोर्ट ग्रामीण थाना में की गई। जहां से उप निरीक्षक उमेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ ग्राम तुमड़ीटोला पहुंचे और मृतक हरिश्चंद्र का शव अपने कब्जे में लिए पंचनामा कार्यवाही पश्चात हरिश्चंद्र का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सोप दिया गया है संभावना व्यक्त की यही की हरिश्चंद्र ने शराब के नशे में या बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here