जीतू पटवारी के भाई नाना की कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब लगा 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

0

 इंदौर। ड्रग्स केस में उलझे नाना पटवारी की उलझने कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले एक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब एक अन्य निवेशक ने शिकायत कर दी है।

जोन- 1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से पूछताछ की थी। शाम को संजय महाजन नामक व्यक्ति ने एक और शुभम बैली टाउनशिप में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी

उसने बताया कि कहा की उससे नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी ने शुभम वैली टाउनशिप में सौदा किया। 11 लाख रुपये लिए। डीसीपी के अनुसार पुलिस इस मामले में भी आरोपित समित मंत्री, नाना, भरत से भी पूछताछ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here