झूठ, दबाव, षडय़ंत्र रचने और गुमराह करने की राजनिति कर रहे विवेक पटेल – रामकुमार नगपुरे

0

विधायक के दबाव मेंं जिला अध्यक्ष ने बिना कारण बताओ नोटिस दिए संगठन से बाहर करने से नाराज रामकुमार नगपुरे ने ली प्रेसवार्ता

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के विश्रामगृह में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस संगठन से अपने निष्कासन की कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल को लेकर दिए गए बयान के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय उइके के द्वारा की गई निष्कासन की कार्यवाही को उन्होंने एक तरफा बताते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इस दौरान रामकुमार नगपुरे ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय उइके एवं वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर जमकर निशाना साधा और मामले को प्रदेश संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जनपद सभापति द्रोण डोहरे, जनपद सदस्य मुन्ना लिल्हारे, अवंती बाई लोधी महासभा के अध्यक्ष शेरा सुलाखे, भरत शिवहरे, अजब कृपगाये, सर्वेश मसकरे, गुड्डू लोधी, जयराम मानेश्वर, रमेश बनेवार, हुसनलाल गहे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक पटेल अपने हिसाब से वारासिवनी खैरलांजी मेंं संगठन चलाता है

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने कहा कि कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संजय उइके ने मुझे संगठन से निष्कासित किया हैं। मुझे कारण बताओं नोटिस भी नहीं दिया ना ही दूरभाष पर मेरे से कोई संपर्क किया की विधायक को ऐसा क्यों बोला गया। विधायक मुझे क्षेत्र में बदनाम करना चाहता है खैरलांजी में इन्होंने दो से तीन मंच से भाषण दिया की खैरलांजी ग्राम में हमने २० लाख रुपये दिया है। इसके लिए मेरे द्वारा विधायक को फ ोन किया उन्होंने २ बजे तक आने की बात कही। फि र वह नहीं आए और उसके दो दिन बाद यह घटना हुई है मंच पर जब मैं गया तो गांव वाले मुझे कहने लगे २० लाख रुपये आए तो वह कहां खर्च किए अब उन्हें कौन बताएं कि पैसे आए ही नहीं तो खर्च क्या होंगे।

मेरा भी २५ वर्ष का राजनितिक सफर रहा है मैंने भी विधानसभा चुनाव लड़ा हूँ

श्री नगपुरे ने कहा की विधायक केवल झूठ बोल रहा है मेरा भी २५ वर्ष का राजनीतिक सफर रहा है मैंने भी पूर्व मंत्री डोमन सिंह नगपुरे ,पूर्व विधायक श्री भगत के साथ काम किया। बोधसिंह भगत और प्रदीप जायसवाल को भी हमने देखा लेकिन विधायक विवेक पटेल से झूठा विधायक कोई नहीं देखा जो क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहा है। हम लोगों को पंचायत के चुनाव लडऩे होते हैं विधानसभा लोकसभा चुनाव तो हम लड़ेंगे नहीं अब इनकी गलती के कारण हमें मंच से कहना पड़ता है। मैंने कहा था विधायक को बुलाओ पूछो की कहां २० लाख रुपये दिया है ,कागज दिखाएं यदि कागज नहीं दिखाता है तो जूते का हार चढ़ाओ और तुमसे नहीं होता है तो मुझे बुलाओ मैं तीन जूते मारूंगा। यही बोला तो पार्टी से कोई लेटर स्पष्टीकरण मांगने नहीं आया और ना ही कोई जवाब मांगा गया सीधे निष्कासित कर दिया गया।

विधायक विवेक पटेल विकास के नाम पर जनता को चाकलेट दे रहा

श्री नगपुरे ने कहा की मैं मानता हूं यह भाषा सही नहीं है पर जब हमारे आदमी हमें ही बदनाम करने लगे तो बोलना पड़ता है। तभी पता चलेगा जनता तक बात पहुंचेगी मेरा आक्रोश था जो निकाला। अभी ब्लॉक अध्यक्ष जीतू राजपूत ने राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिला अध्यक्ष जावेद अली से चर्चा की थी जिसमें उसने कहा था कि वह जिला अध्यक्ष मेरे सामने कुछ नहीं लगता तो जिला संगठन ने उसे पर क्या कार्यवाही की। अभी बैहर विधायक संजय उइके है वहां ५५ बच्चों की मौत हो गई इसकी जवाबदारी मुख्यमंत्री की है या विधायक की विधायक क्यों बनाते हैं । क्या उन्होंने क्षेत्र में एक दिन जाकर देखा की कितने बच्चों की मौत हो रही है किस कारण से हो रही है। राहुल गांधी और जीतू पटवारी को बुलाने का विषय अलग है। आपको क्षेत्र की जनता ने जिताया है आपकी जवाबदारी है कि क्षेत्र का आप ध्यान रखें वैसा ही विवेक पटेल वाला मामला है

विधायक पटेल ने खैरलांजी क्षेत्र की ३० को कुछ नही दिया पार्टी को खराब कर रहे है

श्री नागपुरे ने कहा की ३० पंचायत को विधायक ने छोड़ दिया है काम कुछ नहीं है अभी मैं मंच से भी बोलूंगा कि कहां काम किया है कहां काम नहीं किया है यह गलत बात है फि र झूठ बोलते हैं । कांग्रेस अच्छी पार्टी है राहुल गांधी ,कमलनाथ ,जीतू पटवारी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनके नेता झूठ बोल रहे हैं । पार्टी को खराब करने के अलावा कुछ काम नहीं कर रहे हैं।…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here