टेक शेयरों ने मचाया तूफान, दूर-दूर तक कोई नहीं है टक्कर में, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

0

नई दिल्ली: अमेरिका में टेक शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकता हैं कि अमेरिका के एसएंडपी 500 के कुल मार्केट कैप में टेक शेयरों की हिस्सेदारी 50 फीसदी पहुंच गई है। इसमें आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी 39 फीसदी है। अमेरिका के इतिहास में कोई सेक्टर कभी भी इतना पावरफुल नहीं रहा। साल में 2000 में डॉट-कॉम सेक्टर की हिस्सेदारी 33 फीसदी थी जबकि 1980 के दशक में एनर्जी सेक्टर की एसएंडपी 500 में कुल हिस्सेदारी 31 फीसदी थी।

दिलचस्प बात यह है कि इंडेक्स में आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी 2020 की महामारी के बाद से दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। अगर इसमें ऐमजॉन जैसी इंटरनेट रिटेलर्स और नेटफ्लिक्स जैसे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी जोड़ दिया जाए तो एसएंडपी500 की कुल मार्केट वैल्यू में टेक सेक्टर की हिस्सेदारी 50 फीसदी पहुंच जाती है। डॉट-कॉम बबल के जमाने में इस सेक्टर की इंडेक्स में हिस्सेदारी महज 29 फीसदी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here