नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए पार किया है। साथ ही एलपीजी यानी कुकिंग गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से रिफाइनरियों में बदलाव किए। इन उपायों ने देश को आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा आपूर्ति में रुकावट से निपटने में मदद की।
फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद होर्मुज से निकले वाले जहाजों पर संकट आ गया था। चार महीने तक होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि सरकार ने बिना रुकावट ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को इस व्यवधान के असर से बचाने के लिए कई आपातकालीन उपाय किए।रिफाइनरियों में बढ़ा एलपीजी उत्पादन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिन रिफाइनरियों में पहले कभी कुकिंग गैस का उत्पादन नहीं हुआ था, उनमें उत्पादन बढ़ाने के लिए कुछ ही दिनों में बदलाव किए गए। इसका नतीजा यह हुआ कि एलपीजी का उत्पादन 35 हजार मीट्रिक टन (टीएमटी) प्रतिदिन से बढ़कर 54 टीएमटी प्रतिदिन हो गया। यानी इसमें 54 फीसदी की तेजी आई।








































