टेलीग्राम पर होटल रेटिंग देकर कमाई का झांसा, जबलपुर में ‘सीक्रेट एस्केप्स’ ऐप से बड़ी ठगी, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आया था मैसेज, अकाउंट से 37 लाख निकाल लिए

0

घर बैठे ऑनलाइन कमाई का लालच एक युवक को भारी पड़ गया। टेलीग्राम पर संपर्क कर होटल रेटिंग के बदले मुनाफे का झांसा दिया गया। शुरुआत में ठगों ने छोटी रकम का फायदा लौटाकर भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग टास्क के नाम पर 37.61 लाख रुपये जमा करा लिए। रकम वापस मांगते ही आरोपी गायब हो गए।जबलपुर: अमखेरा निवासी विक्रांत साहू साइबर ठगों के ऐसे जाल में फंस गए, जिसमें घर बैठे होटल की ऑनलाइन रेटिंग कर मोटी कमाई का लालच दिया गया। ठगों ने पहले छोटी रकम का मुनाफा वापस कर विश्वास जीता और इसके बाद बड़े टास्क के नाम पर लाखों रुपये जमा कराते चले गए।

पीड़ित के मुताबिक, 8 जनवरी को टेलीग्राम पर ‘अदिति रियांश’ नाम की आईडी से मैसेज आया था। इसमें ‘Secret Escapes’ ऐप के जरिए होटलों की ऑनलाइन रेटिंग करने और हर टास्क पर अच्छा मुनाफा मिलने की बात कही गई।पहले छोटा मुनाफा दिया, फिर बढ़ता गया रकम का खेल

ठगों ने शुरुआत में पीड़ित के खाते में 1,024 रुपए भेजे। इससे उन्हें आरोपियों पर भरोसा हो गया। इसके बाद 9 जनवरी को 10,000 रुपए का रिचार्ज कराने पर 17,546 रुपए वापस भेजे गए। अगले दिन ‘फैमिली ट्रिप’ ऑफर के नाम पर 20,960 रुपए जमा करवाए गए और बदले में 42,573 रुपए लौटाए गए। शुरुआती लेनदेन में मिले इस रिटर्न के बाद पीड़ित को लगा कि यह वास्तव में कमाई का प्लेटफॉर्म है।

बड़े टास्क के नाम पर दोस्तों-रिश्तेदारों से भी मंगाए पैसे

इसके बाद आरोपियों ने रकम बढ़ानी शुरू कर दी। पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से पैसे जमा करवाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here