त्योहारों के सीजन में शुरू करें ‘हवन सामग्री पैक’ बनाने का बिजनेस, कम लागत में होगी अच्छी कमाई

0

Festive Business Idea: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में घर से ही हवन सामग्री पैक बनाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है।Festive Business Idea: फेस्टिव सीजन में पूजा-पाठ से जुड़े सामान की मांग बढ़ जाती है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और दूसरे धार्मिक अवसरों पर घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी हवन और पूजा के लिए सामग्री खरीदी जाती है। ऐसे में कम निवेश में हवन सामग्री के पैक तैयार कर बेचने का बिजनेस (Havan Samagri Pack Business) शुरू किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे घर से छोटे स्तर पर शुरू कर मांग बढ़ने पर धीरे-धीरे बड़ा किया जा सकता है।

हवन सामग्री पैक में क्या रखें?

सबसे पहले अलग-अलग तरह की हवन सामग्री की जरूरत को समझें। पैक में गुग्गुल, जौ, तिल, चावल, लौंग, इलायची, कपूर, सूखे नारियल के टुकड़े, जड़ी-बूटियां और पारंपरिक सामग्री शामिल की जा सकती है। आप 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो जैसे अलग-अलग पैक तैयार कर सकते हैं। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से सामान्य और प्रीमियम पैक भी बनाए जा सकते हैं।

बिजनेस शुरू करने के लिए जगह

इस काम के लिए शुरुआत में बड़ी दुकान या गोदाम की जरूरत नहीं है। घर में ही जगह है तो साफ और सूखी जगह पर कच्चा माल रखा जा सकता है। सामग्री को नमी, धूल और तेज गंध वाली चीजों से दूर रखना जरूरी है। पैकिंग के लिए डिजिटल वजन मशीन, पैकेट, सीलिंग मशीन, लेबल और स्टोरेज कंटेनर जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी।कितनी लागत से शुरू होगा काम?

छोटे स्तर पर इस बिजनेस की शुरुआत कुछ हजार रुपये में की जा सकती है। आपकी लागत मुख्य रूप से कच्चे माल, पैकेजिंग, वजन मशीन, सीलिंग मशीन और लेबलिंग पर निर्भर करेगी। शुरुआत में बहुत ज्यादा स्टॉक रखने के बजाय कम मात्रा में अलग-अलग पैक तैयार करना बेहतर रहेगा। बिक्री बढ़ने पर कच्चे माल की मात्रा और पैक की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर दें ध्यान

हवन सामग्री के बिजनेस में पैकेजिंग काफी महत्वपूर्ण है। पैकेट साफ-सुथरा और मजबूत होना चाहिए। पैकेट पर उत्पाद का नाम, वजन, सामग्री, पैकिंग से जुड़ी जानकारी और जरूरी घोषणाएं स्पष्ट रूप से लिखें। अगर आप अपना ब्रांड बनाना चाहते हैं तो एक सरल और याद रखने वाला नाम और आकर्षक लेबल तैयार कर सकते हैं।

कहां बेच सकते हैं हवन सामग्री?

आप लोकल किराना दुकानों, पूजा सामग्री की दुकानों, मंदिरों के आसपास की दुकानों और धार्मिक आयोजनों से जुड़े विक्रेताओं से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp, Instagram और दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से भी ऑर्डर लिए जा सकते हैं। त्योहारों से कुछ सप्ताह पहले दुकानदारों से संपर्क करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उस समय मांग बढ़ने लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here