दिल्ली प्रोटेस्ट के पीछे बांग्लादेशी जमात 500% झूठ, इधर पाकिस्तान खुश, क्या भारत ने पहले ही क्रैक कर लिया था?

0

नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली में नीट पेपर लीक-2026 मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों के दौरान धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसे लेकर कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया कि बांग्लादेशी इस्लामी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने CJP के विरोध-प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया था। साथ ही, इसे कथित ‘भारत-विरोधी टूलकिट’ से भी जोड़ा गया। वहीं, पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने भी एक पाकिस्तानी चैनल पर इन प्रदर्शनों की खुलकर वकालत की थी।

पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने क्या कहा

पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने दुनिया न्यूज चैनल से बातचीत में कहा-ये मुश्किल हालात हैं। पीएम मोदी ने अभी तक सिवाय एमजे अकबर के किसी और मंत्री को पद से नहीं हटाया था। ये स्पॉन्टनियस मूवमेंट बस एक दफा होती है। अगली दफा ऐसी कोई मूवमेंट बनानी है तो सियासी पार्टियों को आगे आना होगा। भारतीय राजनीति में ये बहुत ही मजेदार चीज थी। किसाना और डॉक्टर्स भी अपनी अपनी मांग लेकर आने वाले थे। हालात और मुश्किल हो जाते। ऐसे में नरेंद्र मोदी को लगा होगा कि इसे जल्द से जल्द से खत्म किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here