दिल्ली में आंदोलन कैसे हो गया उग्र, 10 वीडियो में देखिए आर-पार की लड़ाई

0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर संसद की ओर मार्च करने की कोशिश के बाद उग्र हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और CRPF के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर पथराव की घटनाएं भी हुईं।हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। तो चलिए 10 वीडियो में दिखाते हैं कैसे शांतिपूर्वक चल रहा आंदोलन उग्र हो गया…यह घटना तब हुई जब ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ (CJP) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here