Alpha Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची थी। 16 जुलाई 2026 यानी गुरुवार को ‘ऐल्फा’ ने थिएटर में दो हफ्ते पूरा कर लिए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जा रहा है। दर्शकों की ओर से खास रिव्यू ना मिलने का असर भी इसकी कमाई पर काफी पड़ा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
इतना हुआ ‘ऐल्फा’ का कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी की फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ को सिनेमाघरों में दो हफ्ते हो गए हैं। ‘ऐल्फा’ ने पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के मुताबिक दूसरे हफ्ते की कमाई अभी 8.37 करोड़ रुपये रही है। 14वें दिन फिल्म ने केवल 0.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। कल यह कलेक्शन 0.60 करोड़ रुपये रहा था। 14वें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है। दुनिया भर में ‘ऐल्फा’ की कुल कमाई अभी 93.42 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।










































