धर्मेंद्र की ‘Batwara’ ने 37 साल पहले मचाया था तहलका, क्या Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ दोहराएगी इतिहास?

0

Batwara vs Batwara 1947: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी और अब शुरुआती प्रतिक्रिया जो सामने आई हैं उसके मुताबिक दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म के साथ सिर्फ बॉक्स ऑफिस का सवाल नहीं जुड़ा है बल्कि 37 साल पुरानी एक याद भी जुड़ी हुई है। वजह है सनी देओल के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘बंटवारा’। साल 1989 में आई इस फिल्म ने उस दौर में अपनी कहानी, स्टारकास्ट और दमदार ड्रामा से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। अब सवाल यह है कि क्या सनी देओल की ‘बंटवारा’ 1947′ भी वही जादू दोहरा पाएगी?

37 साल पहले धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’ ने मचाया था धमाल

साल 1989 में रिलीज हुई ‘बंटवारा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि उस दौर के बड़े सितारों से सजी एक ऐसी कहानी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, पूनम ढिल्लन, मोहसिन खान, शम्मी कपूर, आशा पारेख, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी और अमृता सिंह सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी में रिश्ते, परिवार, संघर्ष और बंटवारे के दर्द की कहानी को दिखाया गया था। यही वजह रही कि फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उस समय धर्मेंद्र का स्टारडम भी जबरदस्त था। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को खास बना दिया था।अब सनी देओल के सामने बड़ी चुनौती

37 साल बाद सनी देओल उसी नाम से जुड़ी एक नई कहानी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं। ‘बंटवारा 1947’ में भारत-पाकिस्तान के विभाजन की कहानी को दिखाया गया है। सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और देशभक्ति से जुड़े किरदारों के लिए उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही असर छोड़ पाती है, जैसा उनके पिता की फिल्म ने अपने दौर में छोड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here