पानी में तैरने वाले सोलर पैनल जो बिजली बनाने के साथ बचा रहे पानी, समझें कैसे काम कर रही नई तकनीक

0

 ऑस्ट्रेलिया पानी की कमी के संकट का सामना कर रहा है। इस मामले में खेती सबसे ज्यादा पानी की खपत करती है। खेती में देश की कुल पानी की सप्लाई का 70% हिस्सा इस्तेमाल होता है। लंबे समय तक सूखा पड़ने से यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। पानी की सप्लाई को बचाने के लिए देश में एक नए तरह का फ्लोटिंग सोलर पैनल बनाया है। यह पानी बचाने में मदद कर सकता है।

इस नई तकनीक वाले सोल पैनल को फ्लोटिंग फोटोवोल्टिक्स (FPV) कहा जाता है और ये सोलर पैनल देश के बांधों और जलाशयों में लगाए जा सकते हैं। दरअसल, ये पानी के सोर्स के ऊपर एक छत की तरह काम करते हैं और पानी की सतह को ढककर वाष्पीकरण को रोकते हैं। इसके साथ ही, ये पावर ग्रिड यानी बिजली सप्लाई नेटवर्क को सोलर एनर्जी यानी सूरज से बनने वाली बिजली भी देते हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे आम सोलर पैनल पर्यावरण को फायदा पहुंचाते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here