भीषण गर्मी से AI भी बेहाल, डेटा सेंटर्स को ठंडा रखना बना चुनौती, टेक कंपनियां क्यों चिंंतित?

0

अभी तक जिस गर्म मौसम से आप परेशान थे वह अब AI और उसे चलाने वाले डेटा सेंटर्स के लिए भी खतरा बन चुका है। दरअसर यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से अब AI कंपनियों के भी पसीने छूटने लगे हैं। इसके चलते डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाली बेहद शक्तिशाली चिप्स को ठंडा रखना बड़ी चुनौती बन गया है। इससे बिजली ग्रिड पर दबाव भी पड़ रहा है और ब्लैकआउट का खतरा भी पैदा हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन सालों में डेटा सेंटर्स को नुकसान पहुंचाने वाली बड़ी वजहों में खराब मौसम भी एक रहा है। AI और डेटा सेंटर्स के लिए मौसम की समस्या सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं है बल्कि ग्लोबल स्तर पर एक खतरा बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here