ऐतिहासिक भोजशाला परिसर से जुड़े मामले में देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला के पीछे निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने की सहमति जताई है। हालांकि अंतिम निर्णय से पहले मुस्लिम समाज सुबह 11 बजे प्रशासन से स्थल की स्थिति से अवगत होना चाहता है, लेकिन अब इसमें एक और विवाद जुड़ गया है।
दरअसल, पीछे वाले हिस्से में रहने वाले स्थानीय हिंदू समाज लोग इस जमीन को निजी बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये जमीन उनकी है। ऐसे में वहां नमाज नहीं करवाई जानी चाहिए। वह उस जमीन के आसपास एकत्रित हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहां पुलिस बैरिकेडिंग की जा रही है।










































