पुरानी रंजिश में दो बार भिड़े युवक, चाकूबाजी और मारपीट में चार घायल

0

बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच दो अलग-अलग घटनाओं में विवाद, चाकूबाजी और मारपीट हो गई। इन घटनाओं में चार युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल बालाघाट में किया गया।जिनमें आयुष पिता गणेश निवारी 18 वर्ष ग्राम नेतरा संजय उर्फ संजू श्याम पिता कमल श्याम 27 वर्ष ग्राम गायखुरी थाना कोतवाली बालाघाट के अलावा सौरभ वघाडे 20 वर्ष और प्रदीप लिल्हारे शामिल है।

पहली घटना गायखुरी पुल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को 2:00 बजे करीब ग्राम नेतरा निवासी आयुष नेवारे अपने साथी साहिल सोनवाने और आदित्य कावड़े के साथ मोटरसाइकिल से गर्रा रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गायखुरी पुल के पास संजय उर्फ संजू सैयाम अपने दो साथियों के साथ मिला। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान संजू के एक साथी ने चाकू निकालकर आदित्य कावड़े के पेट में वार कर दिया। आयुष नेवारे बीच-बचाव करने लगा। हालांकि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। विवाद के बाद सभी कोतवाली पहुंचे।जहां पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया।

दूसरी घटना मोती गार्डन के पास हुई।

पहली घटना के बाद शाम को आयुष नेवारे, साहिल सोनवाने और आदित्य कावड़े कोतवाली के समीप मोती गार्डन पहुंचे थे। आरोप है कि वहां संजू सैयाम अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और साहिल तथा आदित्य का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगा। आयुष नेवारे बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार सामान से वार कर दिया गया।इस मारपीट में संजू सैयाम और प्रदीप लिल्हारे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल बालाघाट ले जाया गया।जहां उनका उपचार किया गया।बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं आपसी पुरानी रंजिश से जुड़ी हैं। जिला अस्पताल पुलिस ने आयुष नेवारे और संजू सैय्याम का बयान लेकर इस मामले को कोतवाली भिजवा दिया है मामले में पुलिस द्वारा घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here