वॉशिंगटन: हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की खोज में एक नया मोड़ आया है। रिसर्चर्स ने 49 प्रकाश-वर्ष दूर पृथ्वी जैसे एक ग्रह के चारों ओर एक वायुमंडल का पता लगाया है, जिसकी सतह पर तरल पानी हो सकता है। पथरीले एक्सोप्लैनेट के चारों ओर भी ऐसे घेरे के संकेत मिले हैं, जो अपने तारे के रहने योग्य क्षेत्र (हैबिटेबल जोन) के बाहर स्थित हैं। यह वह क्षेत्र है, जहां ग्रह की सतह पर तरल पानी मौजूद हो सकता है। इसलिए वहां पृथ्वी की तरह जीवन की संभावना हो सकती है।
इससे पहले गैस वाले बड़े एक्सोप्लैनेट और सब-नेपच्यून के चारों ओर वायुमंडल पाए गए हैं लेकिन यह नई खोज अलग है। स्टडी के मुख्य लेखक डॉक्टर कॉलिन चेरुबिम ने बताया है कि यह हमारे सौर मंडल के बाहर रहने योग्य क्षेत्र में स्थित एक पथरीले ग्रह पर वास्तव में ऑब्जर्वेशन से कन्फर्म हुआ पहला वायुमंडल है।










































