फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले हफ्ते में इन 5 खिलाड़ियों का रहा जलवा, एक ने 40 की उम्र में चैंपियंस को रुलाया

0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला हफ्ता रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ है। पहले 7 दिनों में एक से बढ़कर एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी ने आक्रामक खेल दिखाकर अल्जीरिया के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगा दी।

वहीं 40 साल की उम्र में अपना पहला विश्व कप खेल रहे केप वर्डे के वोजिन्हा ने स्पेन को एक भी स्कोर नहीं करने दिया। इसके अलावा कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने अपने जानदार खेल से फुटबॉल के महादंगल को जीवंत बनाए रखा है। इस लेख में हम आपको फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले हफ्ते की बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले 5 खिलाड़ियो के बारे में बताने वाले हैं।फीफा वर्ल्ड कप 2026 को जिस जोश के तड़के की दराकर थी वो लियोनेल मेसी ने अपने पहले ही मैच में लगा दिया। अल्जीरिया के खिलाफ 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें वर्ल्ड को बेस्ट कहा जाता है। 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागकर मेसी ने अर्जेंटीना को एकतरफा मुकाबले में जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी कर ली।फ्रांस बनाम सेनेगल मुकाबले में किलियन म्बाप्पे का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 2 गोल से अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच पहले 45 मिनट सेनेगल के नाम रहे थे। दूसरे हाफ में म्बाप्पे के 66वें मिनट में पहले गोल के साथ फ्रांस ने वापसी की। फिर 96वें मिनट में दूसरा गोल दागकर किलियन ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की मैनचेस्टर सिटी के लिए गोल मशीन कहे जाने वाले एर्लिंग हालैंड ने इराक के खिलाफ अपनी टीम की 4-1 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने अपना पहला गोल 29वें मिनट में दागा। अब उनके नाम UEFA चैंपियंस लीग, बुंडेसलीगा, प्रीमियर लीग और FIFA वर्ल्ड कप सभी में अपने डेब्यू मैच में गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सनसनी बन गए। यह उनके करियर का पहला विश्व कप है और ओपनिंग मैच में ही उन्होंने अद्भुत कारनामा कर दिखाया। साल 2010 की चैंपियन टीम स्पेन के 7 गोल को रोक कर वोजिन्हा रातों-रात स्टार बन गए। उनके इस प्रयास के कारण स्पेन को गोलरहित रहना पड़ा। लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में ईरान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने दो गोल किए। उनकी टीम 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। उनका दूसरा गोल ‘गोल ऑफ द टूर्नामेंट’ का दावेदार है। इसने टीम को एक अहम पॉइंट दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here