पिता ने बेटे के सपने पर 65000 रुपये का लगाया दाव, बेटा बना अंडर-19 का कप्तान, बेहद खास है 17 साल के यशवर्धन की कहानी

0

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर और पूरे चंबल संभाग के लिए खेल जगत से एक बेहद गौरवशाली खबर कुछ दिन पहले आई। यहां के लाल यशवर्धन सिंह चौहान को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा घोषित टीम में यशवर्धन वनडे और मल्टी-डे दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। उनके साथ ही लक्ष्य रायचंदानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

मंदी के दौर में पिता ने लगाया था बड़ा दांव

द सिंधिया स्कूल के छात्र यशवर्धन की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके परिवार के कड़े संघर्ष और एक बड़े जुए की कहानी छिपी है। साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के कारण जब उनका पारिवारिक बिजनेस पूरी तरह ठप था और घर में पैसों की भारी किल्लत थी तब नन्हे यशवर्धन ने एक प्रीमियम क्रिकेट बैट की जिद की थी। आर्थिक तंगी के बावजूद उनके पिता अनामी सिंह चौहान ने कर्ज लेकर बेटे के लिए 65 हजार रुपये का केएल राहुल सीरीज का विलो बैट खरीदा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here