फ्रांस के मैच में अर्जेंटीना को फायदा देने की कोशिश? A टू Z सारे मैच ऑफिशियल इस देश के, फीफा वर्ल्ड कप में चल क्या रहा?

0

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण के रोमांच के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है। फीफा ने फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले हाई-प्रोफाइल क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बेहद अहम और कड़े मुकाबले की कमान पूरी तरह से अर्जेंटीना के अंपायरों के हाथों में सौंप दी गई है जिसका नेतृत्व मुख्य रेफरी फकुंडो टेलो करेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप के बीच बड़ा फैसला

यह नियुक्ति इस मायने में बेहद खास है क्योंकि मौजूदा वर्ल्ड कप संस्करण में यह पहला मौका है जब किसी मैच के संचालन की जिम्मेदारी विशेष रूप से किसी एक ही देश के अधिकारियों को दी गई है। फीफा का यह फैसला टूर्नामेंट के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरणों के लिए बेहद अनुभवी अधिकारियों को चुनने की उसकी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाता है। टेलो के पास वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का पुराना और बेहतरीन अनुभव है जो इस कड़े मुकाबले में काफी काम आने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here