‘बांग्लादेश संग संबंधों का नया अध्याय खोलेंगे शुभेंदु अधिकारी’, शेख हसीना की पार्टी ने पश्चिम बंगाल के नये CM को दी बधाई

0

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी है। अवामी लीग ने एक ट्वीट में कहा “बांग्लादेश अवामी लीग ने श्री शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। बांग्लादेश अवामी लीग ने भारत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने और मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर जननेता श्री सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।”

बांग्लादेश अवामी लीग की केंद्रीय कार्यसमिति की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की जनता का जनादेश श्री शुभेंदु अधिकारी के सशक्त नेतृत्व की एक अनूठी पहचान है। बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच साझा इतिहास, भाषा और सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए पार्टी ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि यह नया अध्याय इन संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here