बेन स्टोक्स के आखिरी टेस्ट को खराब करने पर तुला ये बल्लेबाज, ठोका गजब का शतक, न्यूजीलैंड की जीत लगभग कर दी पक्की

0

नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के स्कोर पर घोषित की। मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत 120/3 से की थी जब उनके पास 204 रनों की बढ़त थी। इसके बाद कीवी टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 373 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। मिचेल जो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 26 रनों पर नाबाद थे उन्होंने चौथे दिन डटकर बल्लेबाजी की और 241 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से एक जुझारू शतक जड़ा।

मुश्किल में न्यूजीलैंड को संभाला

इससे पहले तीसरे दिन जोफ्रा आर्चर की आक्रामक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड का स्कोर 54/3 कर दिया था और टीम मुश्किल में थी। लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और मिचेल ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक 69 रनों की अटूट साझेदारी की। चौथे दिन इस जोड़ी ने स्कोर में 60 रन और जोड़े जिसके बाद रविंद्र आउट हो गए। रविंद्र के जाने के बाद पूरी तरह से मिचेल का कमाल देखने को मिला। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। इंग्लैंड ने मैच में जोरदार वापसी जरूर की लेकिन वे मिचेल को आउट करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here