नई दिल्ली: भारत एक बेहद ‘जरूरी खजाने’ के लिए कई देशों के साथ संपर्क में है। यह बातचीत चीन के दबदबे को तोड़ने की ओर बड़ा कदम है, जिसका इन खजाने यानी क्रिटिकल मिनरल्स पर सप्लाई-चेन पर काफी नियंत्रण है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि भारत लिथियम के पांच और ब्लॉक हासिल करने के लिए अर्जेंटीना के साथ बातचीत कर रहा है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और चिली के साथ भी चर्चा चल रही है। क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के प्रसंस्करण और रिफाइनिंग का 80 से 90 फीसदी हिस्सा चीन के नियंत्रण में है।





































