काउंटरपॉइंट ने हाल ही में Flipkart के ‘इंडिया के बेस्ट स्मार्टफोन अवॉर्ड्स’ इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कई बड़े OEMs और 250 से ज्याद इन्फ्लुएंसर भी शामिल थे। इस मौके पर काउंटरपॉइंट और फ्लिपकार्ट ने इंडिया स्मार्टफोन इनसाइट रिपोर्ट भी जारी की। यह रिपोर्ट भारत के स्मार्टफोन बाजार की पूरी तस्वीर दिखा रही है। रिपोर्ट से पता चला है कि अब भारतीय किस तरह के स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं। यूजर्स फोन खरीदते समय कौन से फीचर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। डिजाइन के अलावा परफॉर्मेंस, AI इंटीग्रेशन और लंबे समय तक चलने वाले फायदों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 में से 7 उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के कैमरे में स्मूद, हाई-क्वालिटी वीडियो (4K/8K) चाहते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि Gen Z, महिलाएं और Tier 2 यूजर्स चमकदार और स्लिम फोन खरीदना पसंद करते हैं। आइये, स्मार्टफोन के लिए भारतीयों की पसंद जानते हैं।Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार, Gen Z स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। वे फोन को सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि अपनी पहचान का हिस्सा मानते हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर भारतीय खरीदार करते समय अब कलर और प्रीमियम डिजाइन पसंद करते हैं। इसके लिए वे ज्यादा पैसे देने को भी तैयार हैं।













































