‘मुझे गर्व है..’: इंडियन रेलवे की तारीफ, परीक्षा बिल से खुश, सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार से अब की सिर्फ एक अपील

0

नई दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली से लद्दाख के लिए निकल चुके हैं और अभी एक-दो दिन तक श्रीनगर में ठहरेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के कामों की काफी तारीफ नजर आ रही है। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी यात्रा का शानदार अनुभव भी साझा किया है। इसके साथ ही मोदी सरकार की ओर से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 लाए जाने पर उन्होंने बहुत ही खुशी जताई है।

सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार से सिर्फ यह अपील की है कि उन्हें जो भरोसा दिया गया है, उसका सम्मान करते हुए किसी प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए। लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को लोकसभा से पास भी हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here