‘मैं एंटी नेशनल नहीं’, महेश बाबू के सौतेले भाई ने E20 को बताया ‘डरावना सपना’, दोस्‍त को हुआ लाखों का नुकसान

0

तेलुगू एक्टर और महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश विजया कृष्णा ने E20 पेट्रोल को एक ‘डरावना सपना’ बताया है। 66 साल के एक्‍टर ने दावा किया है कि इस कारण उनके दोस्त को ₹3.5 लाख का नुकसान हुआ। यही नहीं, नरेश जो खुद भी ₹2 करोड़ की पोर्श जैसी लग्‍जरी कार के मालिक हैं, कहते हैं कि E20 पेट्रोल उन्हें ‘हार्ट अटैक’ जैसा महसूस करवाता है। उन्‍होंने X पर इसको लेकर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट किया है और सबसे पहले यह साफ किया है कि वह ‘एंटी नेशनल’ नहीं हैं।

एक्‍टर नरेश एक तेलुगू सुपरस्‍टार होने के साथ ही पूर्व बीजेपी नेता भी हैं। उन्होंने 1970 में एक बाल कलाकार के रूप में एक्‍टिंग करियर शुरू किया था। करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके नरेश को ‘नालुगु स्तंभलता’ (1982), ‘रेंदु जेला सीता’ (1983), ‘चित्रम! भलारे विचित्रम्!!’ (1991), और ‘सोगासु चुडा तारामा’ (1995) जैसी अवॉ‍र्ड विनिंग फिल्‍मों के लिए पहचाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here