युजवेंद्र चहल के फ्लाइट में वेप इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल, दिग्गज ने कर दी जेल भेजने की मांग

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक ऐसी खबर आई जिसने सोशल मीडिया पर सस्पेंस और गुस्से का माहौल बना दिया। अर्शदीप सिंह के एक व्लॉग के दौरान कथित तौर पर युजवेंद्र चहल कैमरे से बचकर वेप का कश लेते नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि कैमरा उनकी तरफ है, उन्होंने उसे छिपाने की कोशिश की। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए X पर लिखा कि भारत में वेप बैन है और ऐसे में केवल मैच फीस का जुर्माना काफी नहीं, बल्कि दोषी को जेल होनी चाहिए।

रियान पराग कांड की यादें हुईं ताजा

यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल 2026 में कोई खिलाड़ी ई-सिगरेट विवाद में फंसा हो। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे। उस समय बीसीसीआई ने उन पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया था। चहल के मामले में भी फैंस और जानकार यही सवाल उठा रहे हैं कि क्या बीसीसीआई केवल आर्थिक दंड देकर ऐसे गंभीर अनुशासनहीनता के मामलों को रफा-दफा कर देगा? शिवरामकृष्णन ने तो यहां तक पूछ लिया कि अगर यही काम कोई आम नागरिक करता, तो क्या पुलिस उसे छोड़ देती?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here