धर्मशाला: मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 में आखिरी ओवर में हार मिली थी। उस मुकाबले में राज बावा 15 रन डिफेंड नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही मैच की आखिरी गेंद पर उन्होंने खराब फील्डिंग की। इसकी वजह से मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा। राज हाथ की गेंद को नहीं पकड़ पाए थे। इसकी वजह से आरसीबी ने आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी।
पंजाब के खिलाफ राज बावा ने उड़ते हुए कैच लिया
आरसीबी के खिलाफ खराब फील्डिंग करने वाले राजा बावा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल की फुर्ती दिखाई। शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 14वें ओवर की दूसरी गेंद को पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज सुर्यांश शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला। शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे राज से गेंद दूर थी। उन्होंने अपनी बाईं ओर छलांग लगाया और दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। कैच लेने के समय वह पूरी तरह से हवा में थे।राज बावा ने कूपर कोनोली का विकेट भी लिया
मुंबई इंडियंस ने खराब प्रदर्शन के बाद भी राज बावा को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राज ने एक ओवर डाला और कूपर कोनोली का बड़ा विकेट लिया। उन्होंने कूपर को बोल्ड किया था। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल में पहला मौका था जब राज को गेंदबाजी करने का मौका मिला था।
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को 6 विकेट से जीत मिली। 201 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। यह पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार है। शुरुआती 7 मैचों में पंजाब को एक भी हार नहीं मिली थी। लेकिन लगातार 5 हार के बाद टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल होती नजर आ रही है।










































