रोहित शर्मा और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच मीटिंग में क्या हुआ? अंदरूनी बातें आईं सामने

0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर के अंत की खबरें आ रही हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित सिर्फ वनडे में खेलते हैं। 39 साल के हो चुके रोहित लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेल सकते हैं। विश्व कप 2027 तक उनकी उम्र 40 के पार हो जाएगी। यही वजह है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है। रोहित को यह जानकारी दे दी गई है।

रोहित शर्मा फैसले से नाखुश

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दौरान रोहित ने बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। रोहित उनके फैसले से खुश नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिलेक्शन कमिटी ने रोहित को बता दिया है कि उन्होंने वनडे सीरीज के बाद पूर्व भारतीय कप्तान से आगे बढ़ने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार सिलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ्ते कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित से बात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here