उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही एक स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1- हृदयम’ देखी और वह भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। योगी खासकर सत्यभामा वाले सीन को देखकर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे यानी ‘कृष्णावतारम्’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दिया। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान कृष्ण तो सुष्मिता भट्ट ने राधा का किरदार निभाया है। इन दोनों की तो खूब तारीफ हो ही रही है, पर सत्यभामा के किरदार ने भी सबका दिल जीत लिया और सीएम योगी को तो रुला ही दिया। जानते हैं कि यह किरदार किसने निभाया है? इनका नाम संस्कृति जयना है और उनका एक बड़ा राजनीतिक कनेक्शन है। वह एक बिजनेसवुमन भी हैं। चलिए संस्कृति जयना के बारे में आपको सब बताते हैं।
संस्कृति जयना ने फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ से एक्टिंग डेब्यू किया है और वह श्री कृष्ण की पटरानी सत्यभामा के किरदार में छा गई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर कहीं लगता ही नहीं कि यह उनका डेब्यू है। इस फिल्म में दिखाए गए ‘कृष्ण गोविंदा’ के गरबा डांस को उन्होंने सिर्फ 24 घंटे में ही सीख लिया था और सभी को हैरान कर दिया।बिजनेसवुमन संस्कृति, आनंदीबेन की नातिन
संस्कृति जयना एक बिजनेसवुमन और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में बिजनेस की दुनिया में कदम रखे थे और अपनी पहचान बनाई। वह असल में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन हैं। आनंदीबेन पहले गुजरात की गवर्नर भी रह चुकी हैं।नानी गुजरात की पूर्व CM और यूपी की गवर्नर, दादा थे ‘टॉइलेट मैन’
संस्कृति जयना के पिता जयेश पटेल साबरमती हरिजन आश्रम ट्रस्ट के सदस्य हैं और पद्मश्री से सम्मानित दिवंगत ईश्वरभाई पटेल के बेटे हैं, जो स्वच्छता आंदोलन के नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। ईश्वरभाई पटेल को ‘भारत का टॉइलेट मैन’ कहा जाता था। उन्होंने वंचित वर्गों के लिए सफाई व्यवस्था के क्षेत्र में छह दशक तक काम किया और करीब 2 लाख टॉयलेट बनवाए। वहीं, संस्कृति की मां अनार पटेल, आनंदीबेन की पटेल की बेटी हैं, और ग्रामश्री नाम का एक एनजीओ चलाती हैं, जो गुजरात के कारीगरों को बढ़ावा देता है।










































