साफ-सफाई में आठ बार से नंबर वन इंदौर में लगा कचरे का ढेर, अपनी मांगों को लेकर 8500 सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

0

इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। हालांकि निगम का कहना है कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं। मेयर ने कहा है कि कुछ लोग शहर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर का ताज आठ बार से इंदौर के पास है। लेकिन इंदौर की शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरों का अंबार लगा हुआ है। सड़कों पर फैले कचरे की वजह से बदबू आ रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि नगर निगम के 8500 सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।घर-घर जाकर कचरा उठाने का काम बंद

मंगलवार की शाम से ही इंदौर शहर में हड़ताल का असर दिखने लगा है। कई इलाकों में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर कचरा उठाना बंद कर दिया है। साथ ही कॉमर्शियल जगहों से भी कचरा उठना बंद हो गया है।

1200 मीट्रिक टन तक कचरा इकट्ठा होता

इंदौर में हर दिन 1200 मीट्रिक टन तक कचरा इकट्ठा और प्रोसेस किया जाता है। वहीं, इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने के बाद कचरा उठाने का काम 50 फीसदी कम हो गया है।
जगह-जगह पर कचरे का ढेर

वहीं, शहर के कुछ हिस्से अब उस इंदौर जैसे नहीं लग रहे थे जो स्वच्छता रैंकिंग में सबसे ऊपर रहा था, क्योंकि वहां बिना उठाए गए गीले और सूखे कचरे के ढेर लगे हुए थे।

नहीं मिल रहा समाधान

हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पर डटे रहे। उनमें से कई घंटों तक धूप में बैठे रहे और नारे लगाते रहे। उनलोगों ने कमिश्नर को पत्र भी लिखा है कि कई सालों से ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here