नितिन नवीन ने कहा, गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ लोगों को मुफ्त आवास देने तक, प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में नवीन ने कहा, पीएम मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। आज हम लोग सेवा संकल्प अभियान के विषय में चर्चा करने के लिए आपके सामने उपस्थित हुए हैं। 7 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने वाले हैं। पिछले 25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा को जारी रखा है। पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज वो देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जब पीएम सत्ता को संभाला उस वक्त निराशा का माहौल था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा और यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने चलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के इस पूरे कार्यकाल को हम इस रूप में देख सकते हैं कि पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे, उनको हमेशा उन्होंने संकल्प बनाया और उनको सिद्धि तक पहुंचाने में वो सफल रहे।
गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर….
नितिन नवीन ने कहा, गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ लोगों को मुफ्त आवास देने तक, प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने अपना जीवन आम लोगों के बीच रहकर जिया है। जब उन्होंने नेतृत्व की बागडोर संभाली, उस समय देश में पॉलिसी पैरालिसिस था और अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव (Fragile Five) में गिनी जाती थी। लेकिन आज भारत एक उभरती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
देश आतंकवाद की चुनौतियों से जूझ रहा था
उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री को दुनिया के कई देशों ने सम्मानित किया है। यह भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और प्रतिष्ठा को दर्शाता है। एक समय देश आतंकवाद की चुनौतियों से जूझ रहा था। आतंकी हमले का खतरा आम लोगों के जीवन की वास्तविकता बन गया था। लेकिन आज लोगों के भीतर सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। देश के 200 से अधिक जिले नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं। चाहे राम मंदिर हो, सोमनाथ मंदिर, महाकाल या काशी विश्वनाथ, देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत आज नए गौरव के साथ सामने आ रही है।बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। हम सिर्फ नौकरी मांगने वाले देश नहीं रहे, बल्कि नौकरी देने वाले देश बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं और बेटियों के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का काम किया।
इस विकास यात्रा की शुरुआत गुजरात मॉडल से हुई। गुजरात की विकास दर और विकास मॉडल ने देश के दूसरे राज्यों के सामने एक प्रतिस्पर्धी मॉडल प्रस्तुत किया। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के जरिए प्रधानमंत्री ने केवल नीतियां नहीं बनाईं, बल्कि लोगों की सोच और दृष्टिकोण में बदलाव लाने का प्रयास किया।
नीतियां बनाते समय लोगों की जरूरतों को केंद्र में रखा गया। देश के दूर-दराज और अंतिम छोर पर बसे गांवों को भी विकास की मुख्यधारा में लाया गया। जो गांव कभी आखिरी माने जाते थे, उन्हें ‘पहले गांव’ के रूप में देखने की सोच विकसित हुई। आने वाले एक महीने में, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक, हम विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों की शुरुआत करेंगे।
नितिन नवीन ने कहा, 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’..इस पूरे कार्यक्रम का जो उद्देश्य हर परिवार विशेषकर, हमारे जितने लाभार्थी रहे हैं उन सब के द्वारा प्रधानमंत्री को आशीर्वाद स्वरूप यह दीप जलाए जाएंगे 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान हर साल हम लोग करते हैं।










































