नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में जून में भारी गिरावट आई थी। जुलाई के पहले दिन भी दोनों धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। एमसीएस पर सोने की कीमत में 1,600 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि चांदी करीब 5,700 रुपये सस्ती हुई है। पिछले सत्र में दोनों धातुओं की कीमत में 0.2 फीसदी तेजी आई थी।
एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,41,634 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,608 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,810 रुपये तक गिरा। 10.30 बजे यह 1335 रुपये यानी 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 1,41,196 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।









































