चॉकलेट तोड़कर सैमसंग ने दी हिंट, लॉन्च कर सकती है पहला ‘वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन’

0

Samsung ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई टीजर वीडियो रिलीज किए हैं। ये वीडियो इशारा कर रहे हैं कि फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में सैमसंग इस बार कुछ नया करने जा रही है। पहली नजर में देखने पर वीडियो आपको मामूली लग सकते हैं, लेकिन इनमें एक डिजाइन एलीमेंट छुपा हुआ है। सैमसंग ने जो वीडियो रिलीज किए हैं उनमें से एक में चॉकलेट को ऊपर से तोड़ा जा रहा है। पिज्जा स्लाइस कम हो रही हैं। इन वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि कंपनी फोल्डेबल फोन्स की कैटिगरी में एक नया विकल्प दे सकती है जो वाइड फोल्डेबल फोन हो सकता है। खास बात है कि ऐपल भी इसी साल अपना पहला वाइड फोल्डेबल मार्केट में उतार सकती है। अगर सैमसंग और ऐपल दोनों इस नई डिजाइन कैटिगरी में एंट्री करते हैं, तो इससे फोल्डेबल फोन का मार्केट नई दिशा में मुड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here