स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

0

लालबर्रा विद्यालय में सेवा से संकल्प की ओर अभियान के तहत मनाया गया संकल्प और सेवा दिवस

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबर्रा में भारत स्काउट एवं गाइड (जिला संघ बालाघाट) के तत्वाधान में ‘सेवा से संकल्प की ओर’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्हें संकल्प दिवस एवं सेवा दिवस के रूप में समर्पित करते हुए आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। वहीं उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षक एवं अधिकारियों ने न केवल वृक्ष लगाने बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अधिकारियों ने ‘धरती माता करे पुकार, वृक्ष लगाकर करें श्रृंगार’ तथा ‘पेड़ हैं तो कल है, कल है तो जल है’ जैसे पर्यावरण जागरूकता से भरे नारे भी लगाये। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने प्रेरित किया गया और पौधे लगाने के उद्देश्य, महत्व और उसके लाभ के बारे में भी बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here